Posts

सरकारी नौकरी:ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 23 फरवरी तक करें आवेदन

  केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए जारी हुआ है। संस्थान ने नोटिफिकेशन जारी कर असिस्टेंट प्रोफेसर के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। वैकेंसी डिटेल्स इंग्लिश : 3 पद उड़िया : 2 पद सोशियोलॉजी : 3 पद जर्नलिज्म : 2 पद ऑर्थोलॉजी : 2 पद इकोनॉमिक्स : 1 पद मैथमेटिक्स : 3 पद एजुकेशन : 7 पद हिंदी : 4 पद संस्कृत : 4 पद स्टैटिसटिक्स : 4 पद बिजनेस मैनेजमेंट : 4 पद कंप्यूटर साइंस : 4 पद ऐसे करें आवेदन उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को और उसके साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अटैच कर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी तक है। फॉर्म पहुंचने की आखिरी तारीख 3 मार्च निर्धारित है।

सरकारी नौकरी:इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 220 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 28 फरवरी तक करें अप्लाई

  इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से शुरू है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट   indianbank.in   के जरिए 28 फरवरी 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्या :  220 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन एमबीए और कुछ के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित पद में डिप्लोमा मांगा गया है। एज लिमिट विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 4 वर्ष की छूट भी दी गई है। सिलेक्शन प्रोसेस आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू में मिले नंबर्स के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। एग्जाम में कुल 100 नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटें का होगा। अप्लीकेशन फीस एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 800 रुपए फीय तय की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए किया...

10वीं पास युवाओं के लिए WCL में निकली वैकेंसी:30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई, 34,391 तक मिलेगी सैलरी

  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 135 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें माइनिंग सरदार के 107 और सर्वेयर के 28 पदों पर भर्ती होगी। जिसके लिए दसवीं पास उम्मीदवार आज रात 12 बजे तक WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन माइनिंग सरदार – 10वीं पास के साथ माइनिंग सरदार का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा। सर्वेयर – 10वी पास के साथ सर्वेयर का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सैलरी माइनिंग सरदार के पद पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 31,852 रुपए और सर्वेयर के पद पर 34,391 रुपए सैलरी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा का टाइम 90 मिनट का रहेगा। आवेदन शुल्क 135 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1180 रुपए शुल्क देना होगा। हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम उम्मीदवार को शुल्क नहीं देना होगा...

25 फरवरी से 1 मार्च तक होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा:9 पारियों में 9 लाख 64 हजार 965 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे

  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 48,000 पदों पर होने जा रही शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 25 फरवरी से 1 मार्च तक पांच दिन 9 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 9 लाख 64 हजार 965 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 19 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे। जिसे दिखाकर अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से 1 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। शिक्षक भर्ती परीक्षा का टाइम टेबल प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का विज्ञान और गणित का पेपर 25 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/विशेष शिक्षा) की परीक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर 26 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ विशेष शिक्षा) की परीक्षा का हिन्दी पेपर 26 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। उ...